Skip to main content

सबसे धनवान मंदिर 50 हजार करोड़ से अध‌िक की संपत्त‌ि

अगर धन के आधार पर देखा जाए तो वर्तमान में सबसे धनवान भगवान बालाजी हैं। एक आंकड़े के अनुसार बालाजी मंद‌िर ट्रस्ट के खजाने में 50 हजार करोड़ से अध‌िक की संपत्त‌ि है। लेक‌िन इतने धनवान होने पर भी बालाजी सभी देवताओं से गरीब ही हैं

धनवान होकर भी गरीब हैं बालाजी 
Tirupati balaji story in hindi
आप सोच रहे होंगे क‌ि इतना पैसा होने पर भी भगवान गरीब कैसे हो सकते हैं। और दूसरा सवाल यह भी आपके मन में उठ सकता है क‌ि जो सबकी मनोकामना पूरी करता है वह खुद कैसे गरीब हो सकता है।

लेक‌िन त‌िरुपत‌ि बालाजी के बारे में ऐसी प्राचीन कथा है ज‌िसके अनुसार बालाजी कल‌ियुग के अंत तक कर्ज में रहेंगे। बालाजी के ऊपर जो कर्ज है उसी कर्ज को चुकाने के ल‌िए यहां भक्त सोना और बहुमूल्य धातु एवं धन दान करते हैं।

शास्‍त्रों के अनुसार कर्ज में डूबे व्यक्त‌ि के पास क‌ितना भी धन हो वह गरीब ही होता है। इस न‌ियम के अनुसार यह माना जाता है क‌ि धनवान होकर भी गरीब हैं बालाजी।

आख‌िर कर्ज में क्यों डूबे हैं त‌िरुपत‌ि बालाजी

प्राचीन कथा के अनुसार एक बार महर्ष‌ि भृगु बैकुंठ पधारे और आते ही शेष शैय्या पर योगन‌िद्रा में लेटे भगवान व‌िष्‍णु की छाती पर एक लात मारी। भगवान व‌िष्‍णु ने तुरंत भृगु के चरण पकड़ ल‌िए और पूछने लगे क‌ि ऋष‌िवर पैर में चोट तो नहीं लगी।

भगवान व‌िष्‍णु का इतना कहना था क‌ि भृगु ऋष‌ि ने दोनों हाथ जोड़ ल‌िए और कहने लगे प्रभु आप ही सबसे सहनशील देवता हैं इसल‌िए यज्ञ भाग के प्रमुख अध‌िकारी आप ही हैं। लेक‌िन देवी लक्ष्मी को भृगु ऋष‌ि का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और वह व‌िष्‍णु जी से नाराज हो गई। नाराजगी इस बात से थी क‌ि भगवान ने भृगु ऋष‌ि को दंड क्यों नहीं द‌िया।

नाराजगी में देवी लक्ष्मी बैकुंठ छोड़कर चली गई। भगवान व‌िष्‍णु ने देवी लक्ष्मी को ढूंढना शुरु क‌िया तो पता चला क‌ि देवी ने पृथ्‍वी पर पद्मावती नाम की कन्या के रुप में जन्म ल‌िया है। भगवान व‌िष्‍णु ने भी तब अपना रुप बदला और पहुंच गए पद्मावती के पास। भगवान ने पद्मावती के सामने व‌िवाह का प्रस्ताव रखा ज‌िसे देवी ने स्वीकार कर ल‌िया।

लेक‌िन प्रश्न सामने यह आया क‌ि व‌िवाह के ल‌िए धन कहां से आएगा।
 Tirupati balaji story in hindi
और इस तरह धनवान होते जा रहे हैं बाला जी

व‌िष्‍णु जी ने समस्या का समाधान न‌िकालने के ल‌िए भगवान श‌िव और ब्रह्मा जी को साक्षी रखकर कुबेर से काफी धन कर्ज ल‌िया। इस कर्ज से भगवान व‌िष्‍णु के वेंकटेश रुप और देवी लक्ष्मी के अंश पद्मवती ने व‌िवाह क‌िया।

कुबेर से कर्ज लेते समय भगवान ने वचन द‌िया था क‌ि कल‌ियुग के अंत तक वह अपना सारा कर्ज चुका देंगे। कर्ज समाप्त होने तक वह सूद चुकाते रहेंगे। भगवान के कर्ज में डूबे होने की इस मान्यता के कारण बड़ी मात्रा में भक्त धन-दौलत भेंट करते हैं ताक‌ि भगवान कर्ज मुक्त हो जाएं।

भक्तों से म‌िले दान की बदौलत आज यह मंद‌िर करीब 50 हजार करोड़ की संपत्त‌ि का माल‌िक बन चुका है।


READ MOREZingat Wish

Popular posts from this blog

शरीर गर्म रहना कारण इलाज Body heat problem hindi treatment

Body Temperature- मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 Degrees (98.6°F (37°C)) होता है आज बताऊंगा sarir garam hona hatheli ka garam rehna body heat kam karne ke upay heat treatment in hindi language hath garam rehna hatheli garam hona khoon ki garmi ka ilaj in hindi hath pair garam rehna body temperature का जरूरत से अधिक या कम होना सामान्य बात नहीं आपके शरीर आपको सूचित करना चाहता है इससे समझे और टेम्परेचर सही करने की कोशिश करने की जरूरत है अधिक तापमान से अनिद्रा, आंखों और पेट में जलन, और कई अन्य अप्रिय रोग पैदा करता है। निधि धवन, सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डायटेटिक्स के विभागाध्यक्ष हैं,उनके अनुसार " आप को अपने खानपान की आदतों को बदलना होगा तब अपने शरीर के तापमान को नियमित रखने में मदद मिलेगी शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा होने के कारण होते है  sarir garam hona • रोग, बुखार और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों। • असामान्य थायराइड गतिविधि है, जो चयापचय में वृद्धि का कारण बनता है और इसलिए अतिरिक्त गर्मी उत्प...

अंजना ओम कश्यप सैलरी पति बॉयफ्रैंड के बारे में Anjana om kashyap income salary wiki

Anjana om kashyap biography in hindi -कहते हे काम कोई छोटा नहीं होता यही साबित कर के दिखाया अंजना ओम कश्यप Doordarshan आंखों देखी से अपने करियर की शुरुआत की  और फिर ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और स्टार न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम किया है... आजकल देश का प्रसिद्ध न्यूज़ चेंनल आजतक चैनल में Senior Editor and News Anchor. के रूप में काम करती ये पत्रकार Born: 12 June 1975 उम्र - लगभग 41 साल  Ranchi, झारखण्ड से राजनीतिक मुद्दों पर बहस अंजना कश्यप का पसंदीदा विषय है.सबसे anjana om kashyap income - 1 करोड़ रूपए सालाना + anjana om kashyap contact no - private  anjana om kashyap family background om kashyap ips delhi police - टीवी चैनल 'आज तक' की एंकर अंजना ओम कश्यप के आईपीएस पति मंगेश कश्यप आगे जरूर पढ़े  -   देश के 10 समाचार चेनल्स और उनके मालिकों की जानकारी anjana om kashyap salary - पर एप्पिसोड 8 लाख wiki mangesh kashyap om kashyap delhi police anjana om kashyap in sultan जाती Caste of Anjana Om Kashy...

Tips for Running for Overweight People

  Tips for Running for Overweight People Introduction Running is a fantastic way to get fit and stay healthy, regardless of your size. If you’re overweight and want to start running, that’s great! Here are some tips to help you get started and keep going. Start Slow Don’t rush into running. Start with walking, then gradually increase your speed and distance. This will help your body adjust to the new activity and reduce the risk of injury. Get the Right Gear Invest in a good pair of running shoes that provide proper support and cushioning. Also, wear comfortable, breathable clothing. Warm Up and Cool Down Always warm up before you start running and cool down afterwards. This can help prevent injuries and make your run more comfortable. Listen to Your Body Pay attention to how your body feels during and after running. If you feel pain or discomfort, it’s a sign that you might be pushing yourself too hard or doing something wrong. Stay Hydrated Drink plenty of water before, during, a...