IPL 2019: सौरव गांगुली बदलेंगे दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
![]() |
| IPL 2019: सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी |
उन्होंने कहा, ‘मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं। दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।
कोहली बोले, वर्ल्ड कप के अंतिम-11 लगभग तैयार- प्रयोग करने में गंवाई सीरीज
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है। यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिये चुना है।
हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा। सौरव मेरे लिये परिवार की तरह हैं। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरूआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
IPL NEWS
