Skip to main content

घर में रखें ये 6 चीजें पैसा स्वास्थ्य सुख शांति के लिए

Grah shanti ke upay in hindi घर में पैसा, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने के साथ ही फेंगशुई के उपाय भी अपनाए जा सकते हैं

इन उपायों को अपनाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं

यहां जानिए फेंगशुई (चीन का वास्तु) की 6 ऐसी चीजें जो घर में रखनी चाहिए। फेंगशुई में इन चीजों को भाग्यशाली माना जाता है।

घर में रखें ये 6 चीजें, माना जाता है इन्हें भाग्यशाली

1. आर्थिक समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा

आर्थिक सफलता के लिए लॉफिंग बुद्धा घर में रखना चाहिए। इसे अपने घर में मुख्य द्वार से तिरछी तरफ एक लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान से ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ध्यान रखें- लाफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने न रखें। लॉफिंग बुद्धा अधिक ऊंचे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए

आगे पढ़े -जीवन बर्बाद कर सकते हैं ऐसे काम bad habits ways to get rid

2. भाग्यशाली होता है तीन टांगों वाला मेंढक

घर में रखें ये 6 चीजें, माना जाता है इन्हें भाग्यशाली


फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेंढक से घर का वातावरण सुखद बना रहता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।

ध्यान रखें- इस मेंढक को किचन या बाथरूम के अंदर या आसपास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है।

3. समृद्धि बढ़ाते हैं तीन सिक्के



घर के मुख्य दरवाजे में लाल रिबन से बंधे हुए फेंगशुई के 3 सिक्के लटकाने चाहिए। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।

ध्यान रखें- सिर्फ तीन सिक्के ही लटकाने चाहिए और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर की ओर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती है। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।

4. खुशहाली बढ़ाता है कछुआ

घर में रखें ये 6 चीजें, माना जाता है इन्हें भाग्यशाली


फेंगशुई में कछुए को भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ ही पैसा और खुशहाली भी मिलती है।

ध्यान रखें- कछुए को ऑफिस या घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को रखते समय उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए। कछुए को कभी भी जोड़े में नहीं रखना चाहिए।


5. गोल्डन फिश

घर में रखें ये 6 चीजें, माना जाता है इन्हें भाग्यशाली
फेंगशुई के अनुसार, घर में गोल्डन फिश रखने से सौभाग्य, धन, मान-सम्मान बढ़ता है। इन मछलियों को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें

आगे पढ़े -हिन्दू संस्कृति मान्यताएँ व् उनके महत्ब

ध्यान रखें- गोल्डन फिश को बेडरूम में, रसोईघर में या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।


6. विंड चाइम्स

घर में रखें ये 6 चीजें, माना जाता है इन्हें भाग्यशाली

फेंगशुई की विंड चाइम्स इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। दरअसल, विंड चाइम या पवन घंटी से जो मधुर स्वर निकलते हैं, वह पूरे घर में फेंगशुई के अनुसार ची नामक सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इस ऊर्जा से घर में सुख बढ़ता है।

ध्यान रखें- विंड चाइम्स को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां हवा के प्रवाह से ये बजती रहे।


READ MOREZingat Wish

Popular posts from this blog

किडनी की बीमारी गुर्दा रोग का उपचार kidney stone treatment home remedy

किडनी स्टोन गुर्दे में कैल्शियम oxalate के संग्रह जमा होने से होने बाली एक बीमारी है, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह गुर्दे की पथरी विकसित होने का अधिक खतरा होता है। गुर्दे की पत्थरी को दूर करने के लिए, पानी का खूब सेवन करें। दुनिया भर के दस में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में गुर्दे यानी किडनी की बीमारी या विकारों से ग्रस्त है। किडनी के ये विकार ही अंत में गुर्दे की खराबी(किडनी फेलियोर) का कारण बनते है। लक्षण - 1) पीठ और साइड में असहनीय दर्द 2) दर्द पेशाब करते समय 3) उल्टी और मतली 4) मूत्र में रक्त 5) अधिक बार पेशाब  6) बैठने में असमर्थ 7) मूत्र में बू गुर्दे में पथरी होने का कारण - आहार में बहुत ज्यादा नमक खाने से बचें। उच्च रक्तचाप (अनियंत्रित) असंतुलित आहार पानी की कमी आनुवंशिकता गुर्दा रोगों गाउट आंत्र रोग READ MORE Zingat Wish

मशरूम की खेती कैसे करे तरीके mushroom farming cultivation

Mushroom farming at home india profitability training मशरूम वो सब्ज़ी है जो प्रोटीन से भरपूर होती है. इसके अंदर रेशा और folic amla भी होते हैं जो स्वास्थ्या के लिए बहुत लाभदायक होते हैं. सेहत के लिए मशरूम को खाना बहुत लाभप्रद होता है. यही कारण है की बाज़ार में इनका कारोबार बढ़ गया है. इसलिए ही मशरूम की खेती आज फायदे का कारया हो रही है.  आइए जाने की मशरूम की खेती कैसे करे mushroom farming at home india मशरूम उगाने के लिए मौसम का चयन भारत में मशरूम को उगाने के लिए ऐसा मौसम चुने जिसमें बहुत अधिक सर्दी नहीं हो. यानी मशरूम ठंड के मौसम में नहीं उगे जाते हैं. इसलिए मशरूम की खेती करने के लिए सही मौसम मे से september है. मशरूम की फसल को नामी युक्ता वातावरण की भी ज़रूरत होती है जो इन महीनो में मिलता है. मशरूम के लिए वातावरण में 90% तक नमी अच्छी रहती है. मशरूम को बाहर या कमरे के अंदर दोनो ही जगह लगाया जा सकता है. मशरूम की खेती के लिए क्यारीओं की तैयारी मशरूम की खेती के लिए ईटो(ठोस मिटटी) की क्यारियाँ बनाई जाती हैं. यह ...

शरीर गर्म रहना कारण इलाज Body heat problem hindi treatment

Body Temperature- मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 Degrees (98.6°F (37°C)) होता है आज बताऊंगा sarir garam hona hatheli ka garam rehna body heat kam karne ke upay heat treatment in hindi language hath garam rehna hatheli garam hona khoon ki garmi ka ilaj in hindi hath pair garam rehna body temperature का जरूरत से अधिक या कम होना सामान्य बात नहीं आपके शरीर आपको सूचित करना चाहता है इससे समझे और टेम्परेचर सही करने की कोशिश करने की जरूरत है अधिक तापमान से अनिद्रा, आंखों और पेट में जलन, और कई अन्य अप्रिय रोग पैदा करता है। निधि धवन, सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डायटेटिक्स के विभागाध्यक्ष हैं,उनके अनुसार " आप को अपने खानपान की आदतों को बदलना होगा तब अपने शरीर के तापमान को नियमित रखने में मदद मिलेगी शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा होने के कारण होते है  sarir garam hona • रोग, बुखार और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों। • असामान्य थायराइड गतिविधि है, जो चयापचय में वृद्धि का कारण बनता है और इसलिए अतिरिक्त गर्मी उत्प...