Skip to main content

रावण का सर्वनाश इन 6 लोगों के श्राप के कारण हुआ था

हम सब जानते है की रावण बहुत ही पराक्रमी योद्धा था। उसने अपने जीवन में अनेक युद्ध किए। धर्म ग्रंथों के अनुसार उसने अपने जीवन में लड़े कई युद्ध तो अकेले ही जीत लिए थे।

इतना पराक्रमी होने के बाद भी उसका सर्वनाश कैसे हो गया? 


रावण के अंत का कारण श्रीराम की शक्ति तो थी ही। साथ ही, उन लोगों का श्राप भी था, जिनका रावण ने कभी अहित किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार रावण को अपने जीवनकाल में मुख्यतः 6 लोगों से श्राप मिला था।

यही श्राप उसके सर्वनाश का कारण बने और उसके वंश का समूल नाश हो गया। जानिए किन-किन लोगों ने रावण को क्या-क्या श्राप दिए थे-


1- रघुवंश (भगवान राम के वंश में) में एक परम प्रतापी राजा हुए थे, जिनका नाम अनरण्य था। जब रावण विश्वविजय करने निकला तो राजा अनरण्य से उसका भयंकर युद्ध हुआ।

उस युद्ध में राजा अनरण्य की मृत्यु हो गई, लेकिन मरने से पहले उन्होंने रावण को श्राप दिया कि मेरे ही वंश में उत्पन्न एक युवक तेरी मृत्यु का कारण बनेगा।

2- एक बार रावण भगवान शंकर से मिलने कैलाश गया। वहां उसने नंदीजी को देखकर उनके स्वरूप की हंसी उड़ाई और उन्हें बंदर के समान मुख वाला कहा। तब नंदीजी ने रावण को श्राप दिया कि बंदरों के कारण ही तेरा सर्वनाश होगा।

3- रावण ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन माया के साथ भी छल किया था। माया के पति वैजयंतपुर के शंभर राजा थे। एक दिन रावण शंभर के यहां गया। वहां रावण ने माया को अपनी बातों में फंसा लिया। इस बात का पता लगते ही शंभर ने रावण को बंदी बना लिया। उसी समय शंभर पर राजा दशरथ ने आक्रमण कर दिया।

उस युद्ध में शंभर की मृत्यु हो गई। जब माया सती होने लगी तो रावण ने उसे अपने साथ चलने को कहा। तब माया ने कहा कि तुमने वासनायुक्त मेरा सतित्व भंग करने का प्रयास किया इसलिए मेरे पति की मृत्यु हो गई। अत: तुम भी स्त्री की वासना के कारण मारे जाओगे।

4- एक बार रावण अपने पुष्पक विमान से कहीं जा रहा था। तभी उसे एक सुंदर स्त्री दिखाई दी, जो भगवान विष्णु को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी। रावण ने उसके बाल पकड़े और अपने साथ चलने को कहा। उस तपस्विनी ने उसी क्षण अपनी देह त्याग दी और रावण को श्राप दिया कि एक स्त्री के कारण ही तेरी मृत्यु होगी।

5- विश्व विजय करने के लिए जब रावण स्वर्ग लोक पहुंचा तो उसे वहां रंभा नाम की अप्सरा दिखाई दी। अपनी वासना पूरी करने के लिए रावण ने उसे पकड़ लिया। तब उस अप्सरा ने कहा कि आप मुझे इस तरह से स्पर्श न करें, मैं आपके बड़े भाई कुबेर के बेटे नलकुबेर के लिए आरक्षित हूं इसलिए मैं आपकी पुत्रवधू के समान हूं।

लेकिन रावण नहीं माना और उसने रंभा से दुराचार किया। यह बात जब नलकुबेर को पता चली तो उसने रावण को श्राप दिया कि आज के बाद रावण बिना किसी स्त्री की इच्छा के उसको स्पर्श करेगा तो रावण का मस्तक सौ टुकड़ों में बंट जाएंगे।

6- रावण की बहन शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्वयुद्ध पर निकला तो कालकेय से उसका युद्ध हुआ।

उस युद्ध में रावण ने विद्युतजिव्ह का वध कर दिया। तब शूर्पणखा ने मन ही मन रावण को श्राप दिया कि मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा।


READ MOREZingat Wish

Popular posts from this blog

शरीर गर्म रहना कारण इलाज Body heat problem hindi treatment

Body Temperature- मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 Degrees (98.6°F (37°C)) होता है आज बताऊंगा sarir garam hona hatheli ka garam rehna body heat kam karne ke upay heat treatment in hindi language hath garam rehna hatheli garam hona khoon ki garmi ka ilaj in hindi hath pair garam rehna body temperature का जरूरत से अधिक या कम होना सामान्य बात नहीं आपके शरीर आपको सूचित करना चाहता है इससे समझे और टेम्परेचर सही करने की कोशिश करने की जरूरत है अधिक तापमान से अनिद्रा, आंखों और पेट में जलन, और कई अन्य अप्रिय रोग पैदा करता है। निधि धवन, सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डायटेटिक्स के विभागाध्यक्ष हैं,उनके अनुसार " आप को अपने खानपान की आदतों को बदलना होगा तब अपने शरीर के तापमान को नियमित रखने में मदद मिलेगी शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा होने के कारण होते है  sarir garam hona • रोग, बुखार और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों। • असामान्य थायराइड गतिविधि है, जो चयापचय में वृद्धि का कारण बनता है और इसलिए अतिरिक्त गर्मी उत्प...

भारत की सबसे कामयाब 5 कारें क्यों की बंद ये है वजह

Popular cars in india with price भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में कई ऐसी कामयाब कारें रहीं है जि‍न्‍होंने एक वक्‍त पर सड़कों पर राज कि‍या। लेकि‍न इन कारों को कंपनि‍यों की ओर से बंद कर दि‍या गया। इसमें कंपनि‍यों की स्‍ट्रैटजी, दूसरी कारों की सेल, एमि‍शन नॉर्म आदि‍ कारण शामि‍ल हैं।  हालांकि‍, ये कारें आज भी कुछ लोगों के पास हैं और यह सड़कों पर भी दि‍खाई दे जाती हैं। यहां हम आपको भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री की कुछ ऐसी ही सक्‍सेसफुल कारों के बारे में बता रहे हैं। ह्युंडई सेंट्रो   साउथ कोरि‍या की कार कंपनी ह्युंडई की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार सेंट्रो रही। भारत में सेंट्रो का प्रोडक्‍शन 1998 में तमि‍लनाडु के श्रीपेरंबुदुर में शुरू कि‍या गया। एक वक्‍त पर इस कार का हैचबैक सेगमेंट पर पूरी तरह से कब्जा हो गया था। हालांकि‍, इस कार को अचानक कंपनी की ओर से 2014 में बंद कर दि‍या गया। लॉन्‍च होने से बंद होने तक कंपनी ने इसकी 13.60 लाख यूनि‍ट्स को बेचा। बंद होने की वजह: सेट्रों को बंद करने के पीछे दूसरी कारों जैसे एलि‍ट आई20 के लि‍ए कैपेसि‍टी को बनाना था। ऐसे में सेंट्रो को प्रोडक्‍शन...

अंजना ओम कश्यप सैलरी पति बॉयफ्रैंड के बारे में Anjana om kashyap income salary wiki

Anjana om kashyap biography in hindi -कहते हे काम कोई छोटा नहीं होता यही साबित कर के दिखाया अंजना ओम कश्यप Doordarshan आंखों देखी से अपने करियर की शुरुआत की  और फिर ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और स्टार न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम किया है... आजकल देश का प्रसिद्ध न्यूज़ चेंनल आजतक चैनल में Senior Editor and News Anchor. के रूप में काम करती ये पत्रकार Born: 12 June 1975 उम्र - लगभग 41 साल  Ranchi, झारखण्ड से राजनीतिक मुद्दों पर बहस अंजना कश्यप का पसंदीदा विषय है.सबसे anjana om kashyap income - 1 करोड़ रूपए सालाना + anjana om kashyap contact no - private  anjana om kashyap family background om kashyap ips delhi police - टीवी चैनल 'आज तक' की एंकर अंजना ओम कश्यप के आईपीएस पति मंगेश कश्यप आगे जरूर पढ़े  -   देश के 10 समाचार चेनल्स और उनके मालिकों की जानकारी anjana om kashyap salary - पर एप्पिसोड 8 लाख wiki mangesh kashyap om kashyap delhi police anjana om kashyap in sultan जाती Caste of Anjana Om Kashy...